Aaj ki Taja Khabar: हरियाणा में आज कोरोना के 2562 नए मामले आए
By विनीत कुमार | Updated: November 18, 2020 21:00 IST2020-10-27T09:21:13+5:302020-11-18T21:00:31+5:30
Taja Samachar in Hindi: इस लाइव ब्लॉग में 18 नवंबर (बुधवार) को दिन भर देश और दुनिया में हो रही हलचल का अपडेट हासिल कर सकेंगे। कोरोना महामारी, कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन से जुड़ा हर अपडेट भी आप यहां देख सकेंगे।

18 नवंबर: कोरोना लाइव अपडेट, ताजा खबरें
देश और दुनिया की तमाम खबरों के अपडेट समेत कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी हर जानकारी के लिए 18 नवंबर के इस Live Blog के साथ बने रह सकते हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब 89 लाख के करीब हैं। साथ ही भारत में अब तक एक लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी कोरोना से चुकी है। वहीं, इस महामारी से उबरने वालों की संख्या भी अब 83 लाख से के करीब पहुंच गई है।
दूसरी और आज कई अन्य बड़ी खबरों पर भी नजर रहेगी। जम्मू-कश्मीर में गुपकार अलायंस पर बीजेपी का हमला जारी है। गृह मंत्री अमित शाह ने इसे लेकर मंगलवार को कांग्रेस को भी घेरा। वहीं, मध्य प्रदेश में राज्य सरकार लव जिहाद पर कानून लाने जा रही है। इस बारे में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घोषणा कर दी है।
आज से सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की भी शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो रही है। मुख्य तौर पर इसे बिहार और पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में किया जाता है। कोरोना संकट के कारण देश के कई राज्यों में सरकारों ने लोगों से सार्वजनिक तौर पर नदियों, तालाबों के पास नहीं जुटने को कहा है और घर पर ही इस महापर्व को करने क गुजारिश की है।
दिल्ली में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली में सरकार कई बाजारों को बंद करने की तैयारी कर रही है। शादी में भी 200 की जगह सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। पढ़ें आज का हर अपडेट
18 Nov, 20 : 08:35 PM
18 Nov, 20 : 08:28 PM
Assam's #COVID19 case tally stands at 2,10,865 including 2,06,608 recoveries, 3,285 active cases and 969 deaths: Assam Minister Himanta Biswa Sarma pic.twitter.com/UFkd69xFiT
— ANI (@ANI) November 18, 2020
18 Nov, 20 : 07:50 PM
18 Nov, 20 : 07:25 PM
18 Nov, 20 : 07:25 PM
We can't let the interest of 1 or 2 countries that want to freeze one moment of history for their perpetual gain. The longer we let this gridlock continue, it's harming the UN: EAM S Jaishankar https://t.co/D6OIfKSQt3
— ANI (@ANI) November 18, 2020
18 Nov, 20 : 06:53 PM
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गठित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की सेहत में सुधार हो रहा है। लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ राकेश कपूर ने बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास की सेहत में 'संतोषजनक' सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि महंत को ‘क्रिटिकल केयर’ विशेषज्ञों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। गौरतलब है कि महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर गत नौ नवंबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
18 Nov, 20 : 06:49 PM
18 Nov, 20 : 05:56 PM
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के अंशधारकों की संख्या अक्टूबर के अंत तक 23 प्रतिशत बढ़कर 3.83 करोड़ पहुंच गयी। पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि एनपीएस के तहत विभिन्न योजनाओं में अंशधारकों की संख्या अक्टूबर 2020 में सालाना आधार पर 23.27 प्रतिशत बढ़कर 383.12 लाख पहुंच गयी। एक साल पहले अक्टूबर 2019 में यह संख्या 310.80 लाख थी। पीएफआरडीए के अनुसार अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत अंशधारकों की संख्या सालाना आधार पर इस साल अक्टूबर के अंत में 34.51 प्रतिशत बढ़कर 2.45 करोड़ पहुंच गयी जो एक साल पहले अक्टूबर 2019 में 1.82 करोड़ थी। एनपीएस के अंतर्गत प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति अक्टूबर 2020 को 33.79 प्रतिशत बढ़कर 5.13 लाख करोड़ रुपये हो गयी जो एक साल पहले अक्टूबर 2019 में 3.83 लाख करोड़ रुपये थी।
18 Nov, 20 : 05:55 PM
ट्विटर के चीफ प्राइवेसी ऑफिसर ने एक एफिडेविट में बताया है कि हम अपनी गलती मानते हैं, लद्दाख के एक हिस्से को गलत जियो-टैग करके चीन का हिस्सा दिखाया गया। उसे ठीक करने के लिए उन्हें 30 नवंबर 2020 तक का समय लगेगा : मीनाक्षी लेखी, भाजपा सांसद
Twitter apologized for the mistake and has informed us that they are working on a correction. By 30th November 2020, they will rectify the mistake: Meenakshi Lekhi, Chairperson, Joint Committee of Parliament on Data Protection Bill https://t.co/TmkeoWQS6Spic.twitter.com/DPLkJ8oQL3
— ANI (@ANI) November 18, 2020
18 Nov, 20 : 05:24 PM
उत्तरी-पश्चिमी पाकिस्तान में स्थित सुरक्षा बलों के खुफिया विभाग के कार्यालय पर दो हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर एक पुलिसकर्मी को मार डाला। पुलिस ने बुधवार को बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चरसद्दा जिले में स्थित पुलिस के खुफिया विभाग के कार्यालय पर दो बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। हमले में विशेष शाखा के एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। पुलिस इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रही है।
18 Nov, 20 : 05:23 PM
18 Nov, 20 : 05:13 PM
18 Nov, 20 : 04:33 PM
18 Nov, 20 : 03:49 PM
18 Nov, 20 : 03:34 PM
18 Nov, 20 : 03:34 PM
आईयूएमएल ने पलारीवत्तोम फ्लाईओवर मामले में पार्टी के नेता और विधायक वी के इब्राहिम कुंजु की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे ‘राजनीति से प्रेरित’ बताया। पार्टी ने कहा कि वाम दलों के नेतृत्व वाली सरकार ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से ध्यान हटाने के लिए कुंजु को गिरफ्तार किया। मामले की जांच कर रहे सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के दल ने एर्नाकुलम में एक निजी अस्पताल से कुंजु को गिरफ्तार किया। कुंजु उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती थे। आईयूएमएल के राष्ट्रीय महासचिव पी के कुन्हालीकुट्टी ने कहा कि स्थानीय चुनावों को देखते हुए राजनीति से प्रेरित होकर उनकी गिरफ्तारी की गयी है। कुन्हालीकुट्टी ने कहा , ‘‘वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) संयोजक ने पूर्व में संभावित गिरफ्तारी का संकेत दिया था। एलडीएफ सरकार केंद्रीय एजेंसियों की आलोचना करती है, खुद राजनीति से प्रेरित होकर गिरफ्तारी करवाती है और लोगों को परेशान करती है।’’ उन्होंने कहा कि आईयूएमएल और यूडीएफ अपने नेताओं के खिलाफ सभी आरोपों का राजनीतिक और कानूनी रूप से सामना करेगा ।
18 Nov, 20 : 03:29 PM
18 Nov, 20 : 01:31 PM
छठ महापर्व की आज से शुरुआत
आज से छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। ये पर्व मुख्य रूप से बिहार और पूर्वांचल के इलाकों में किया जाता है। नहाए-खाए के साथ आज इस पर्व की शुरुआत हुई है। जानिए
छठ पूजा क्यों किया जाता है और नहाए-खाए से लेकर सूर्य अर्घ्य तक के शुभ मुहूर्त के बारे में।
18 Nov, 20 : 01:02 PM
छठ महापर्व की आज से शुरुआत
आज से छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। ये पर्व मुख्य रूप से बिहार और पूर्वांचल के इलाकों में किया जाता है। नहाए-खाए के साथ आज इस पर्व की शुरुआत हुई है। जानिए
छठ पूजा क्यों किया जाता है और नहाए-खाए से लेकर सूर्य अर्घ्य तक के शुभ मुहूर्त के बारे में।
18 Nov, 20 : 01:02 PM
वरवरा राव को अस्पताल में भर्ती कराने की इजाजत
भीमा कोरेगांव केस: बॉम्बे हाई कोर्ट ने 80 साल के वरवरा राव को 15 दिनों के इलाज के लिए नानावती अस्पताल में भर्ती करने की इजाजत दी। इसका खर्च राज्य सरकार उठएगी। अस्पताल के नियमों के अनुसार उनके परिवार वाले उनसे मिल सकेंगे।
Bhima Koregaon case: Bombay High Court allows accused Varavara Rao to be admitted at Nanavati hospital for 15 days of treatment, on state government's cost. His family is allowed to visit him as per the hospital's norms.
— ANI (@ANI) November 18, 2020
(File photo) pic.twitter.com/wSqZwUyQc1
18 Nov, 20 : 08:49 AM
मध्य प्रदेश में बनेगा 'गौकैबिनेट', शिवराज सिंह चौहान का ट्वीट
मध्य प्रदेश सरकार ने 'गौकैबिनेट' बनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में बुधवार सुबह ट्वीट किया और कहा कि प्रदेश में गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए ये फैसला किया गया है।
Madhya Pradesh government decides to form a 'Cow Cabinet' for the protection of cows in the state.
— ANI (@ANI) November 18, 2020
Animal husbandry, Forest, Panchayat, Rural Development, Home and Farmer Welfare departments to be a part of the 'Cow Cabinet'. pic.twitter.com/36YuXuXeB8
18 Nov, 20 : 08:47 AM
लखनऊ के पुलिस कमिश्नर आधी रात को हटाए गए
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा कदम उठाते हुए लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय को हटा दिया। उन्हें एडीजी (एटीसी) सीतापुर बनाया गया है। वहीं, एटीएस के एडीजी डीके ठाकुर को लखनऊ का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें
18 Nov, 20 : 08:01 AM
मिजोरम कोरोना अपडेट
मिजोरम में कोरोना के 24 घंटे में 37 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 3481 हो गई है। इसमें 2972 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं जबकि 5 लोगों की अब तक महामारी के कारण मौत हुई है। एक्टिव केस राज्य में 504 हैं।
Mizoram reports 37 new #COVID19 cases in the last 24 hours, taking the total cases here to 3,481, including 2,972 discharges and 5 deaths.
— ANI (@ANI) November 18, 2020
Active cases stand at 504. pic.twitter.com/OXc37kKMJy
18 Nov, 20 : 07:59 AM
यूपी में छठ घर पर मनाने की अपील
उत्तर प्रदेश सरकार ने छठ पूजा को लेकर एडवायजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि जितना संभव हो, लोग अपने घर या फिर अपने घर के करीब ही छठ पूजा करें। स्थानीय प्रशासन की देखरेख में द्वारा नदियों और तालाबों के करीब भी छठ पूजा के लिए प्रबंधन किया जाएगा।
Uttar Pradesh govt issues advisory for the festival of #ChhathPuja in the wake of #COVID19
— ANI UP (@ANINewsUP) November 18, 2020
Devotees be urged to perform rituals at their homes or near their homes, as much as possible. Arrangements be made by local admn at the traditional spots near rivers/ponds for the puja. pic.twitter.com/ig5n4cTeVL