लाइव न्यूज़ :

9 December Rashifal: आज का राशिफल किस जातक के लिए क्या कहता है, कैसा रहेगा बुधवार का दिन, पढ़िए

By विनीत कुमार | Updated: December 9, 2020 08:29 IST

आज का राशिफल: वृश्चिक जातकों के लिए आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। काम का दबाव आपके ऊपर रहेगा। तुला जातक आज किसी विवाद से बचने की कोशिश करें।

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: कन्या जातको को घर की जिम्मेदारियों से हो सकती है कुछ परेशानीसिंह राशि वालों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है, नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती हैकर्क जातक अपने स्वास्थ्य का आज ध्यान रखें, आपके लिए वैसे आर्थिक लाभ की भी संभावना है

मेष: आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। परोपकार और दूसरों की मदद में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में भी अपने अच्छे व्यवहार से आपको फायदा होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

वृषभ: व्यस्तताओं के बीच परिवार के साथ आज अच्छा समय बिताने में कामयाब रहेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। मांगलिक कार्यों में जाने का मौका मिल सकता है।

मिथुन: संपत्ति के मामले में आज आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। काम की अधिकता रहेगी। व्यर्थ मेहनत से बचे और काम पर ध्यान दें। ससुराल पक्ष से मदद मिलने की उम्मीद है। पिता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कर्क: आज स्वास्थ्य संबंधी बातें आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक लाभ की संभावना है। इस लिहाज से दिन अच्छा है। भाईयों से लाभ मिलेगा। 

सिंह: आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। कार्यालय में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। छात्रों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिल सकता है।

कन्या: घर की जिम्मेदारियों का बोझ आज आपको कुछ हद तक परेशान कर सकता है। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ का योग है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। विदेश यात्रा का योग बन सकता है।

तुला: किसी भी विवाद से आज बचने की कोशिश करें। अगर शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी भी तरह की गलतफहमी को नहीं पालें। नए कार्य की योजना बना सकते हैं। आय के स्रोतों में भी वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। काम की अधिकता होगी। दोपहर बाद चीजें आपके हिसाब से होंगी और राहत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु: आज भाग्य आपके साथ है। एक तरह से मान कर चला जा सकता है कि कुछ भी आपके खिलाफ नहीं होगा। कुल मिलाकर दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। बिना खास कोशिश के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। इसलिए दिन का आनंद ले पर साथ ही सचेत भी रहें।

मकर: दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। आपको माता-पिता का सहयोग मिलने की उम्मीद है। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ: पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर होंगे। दिन व्यावसायिक प्रगति के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिहाज से सफल रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में विशेष लाभ की उम्मीद है। गैर-जरूरी बहस से बच कर रहना बेहतर है।

मीन: दिन आपके लिए सामान्य और मिलाजुला रहने वाला है। लोगों के बीच आपके काम की तारीफ हो सकती है। आर्थिक लाभ पाने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी नए कार्य को लेकर योजना बना सकते हैं। वाहन चलाते समय आप थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। 

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया