देश का राष्ट्रीय पर्व, राष्ट्रीय उत्सव का दिन?, राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत होकर मना रहे गणतंत्र दिवस, देखिए इतिहास में 20 बड़ी खबरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2026 07:22 IST2026-01-26T07:21:12+5:302026-01-26T07:22:06+5:30

Republic Day 2026: भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ

aaj history etihas Republic Day 2026 live 20 big news National festival country day national celebration Republic Day celebrated filled with patriotism | देश का राष्ट्रीय पर्व, राष्ट्रीय उत्सव का दिन?, राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत होकर मना रहे गणतंत्र दिवस, देखिए इतिहास में 20 बड़ी खबरें

file photo

Highlightsइतिहास की बात करें तो इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ।झलक के साथ ही सैन्य शक्ति और परंपरागत विरासत की झांकी पेश की जाती है।ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।

Republic Day 2026: विविध धर्मों, आस्थाओं और संस्कृतियों के देश भारत में हर दिन कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है। हर धर्म में त्योहार मनाने की परंपरा है, लेकिन कुछ त्योहार ऐसे भी हैं, जो प्रत्येक देशवासी के लिए महत्वपूर्ण हैं और पूरे देश में सम्मान और स्नेह के साथ मनाए जाते हैं। 26 जनवरी भी एक ऐसा ही दिन है, जो देश का राष्ट्रीय पर्व है। देश का हर नागरिक चाहे वह किसी धर्म, जाति या संप्रदाय से ताल्लुक रखता हो, इस दिन को राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत होकर मनाता है। इतिहास की बात करें तो इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ।

भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। इस दिन राजधानी में कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) पर होने वाले मुख्य आयोजन में भारत की सांस्कृतिक झलक के साथ ही सैन्य शक्ति और परंपरागत विरासत की झांकी पेश की जाती है।

देश दुनिया के इतिहास में 26 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1556 : मुगल बादशाह हुमायूं की सीढ़ियों से गिरने से मौत।

1930 : ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।

1931 : 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी को रिहा किया गया।

1950 : स्वतंत्र भारत का संविधान लागू हुआ और भारत को एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया। इसके बाद से इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

1950 : सी. गोपालाचारी ने भारत के अंतिम गवर्नर जनरल का पद छोड़ा और डा. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के प्रथम राष्ट्रपति का पद संभाला।

1950 : अशोक स्तंभ को राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न के रूप में अपनाया गया।

1950 : फेडरल कोर्ट ऑफ इंडिया, जिसकी स्थापना 1937 में हुई थी, को भारत का उच्चतम न्यायालय बनाया गया।

1957 : जम्मू कश्मीर के भारत की तरफ के हिस्से को औपचारिक रूप से भारत का हिस्सा बनाया गया।

1963 : माथे पर मुकुट जैसी कलगी और खूबसूरत पंखों वाले मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।

1972 : दिल्ली के इंडिया गेट पर राष्ट्रीय स्मारक अमर जवान ज्योति का अनावरण।

1981 : वायुदूत विमान सेवा की शुरुआत।

1982 : पर्यटकों को रेल के सफर के दौरान शाही और विलासितापूर्ण अनुभव का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।

2001 : गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप, हजारों लोग मारे गए।

2008 : गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली। एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर' से सम्मानित किया गया।

2019 : दक्षिणपूर्वी ब्राजील में एक कोयला खदान पर बने बांध के ध्वस्त होने से 40 लोगों की मौत।

2020 : पूर्वी तुर्की में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, 47 लोगों की जान गई।

2021 : ब्रिटेन में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की कुल संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर, करीब 1,04,000 हुई।

2023 : रूसी मिसाइल हमले से यूक्रेन में 11 लोगों की मौत।

2024 : मध्य गाजा में हवाई हमलों में 15 लोग मारे गये। इसी दिन कांगो में विद्रोही समूह ने 19 लोगों की हत्या की।

2025 : नाइजीरिया में गैसोलीन ले जा रहा टैंकर फटने से 18 लोगों की मौत।

Web Title: aaj history etihas Republic Day 2026 live 20 big news National festival country day national celebration Republic Day celebrated filled with patriotism

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे