लाइव न्यूज़ :

पिछले साल से एएआई का चार प्रमुख विमान कंपनियों पर बकाया दोगुना से अधिक हुआ

By भाषा | Updated: December 26, 2021 17:17 IST

Open in App

(दीपक पटेल)

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर देश की चार प्रमुख घरेलू विमान कंपनियों इंडिगो, स्पाइसजेट, गो फर्स्ट और एयर एशिया इंडिया का, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) का बकाया जनवरी 2020 और अक्टूबर 2021 के बीच दोगुने से अधिक हो गया है। एएआई के आंतरिक दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है।

हालांकि, एएआई की सबसे अधिक बकाया राशि एयर इंडिया पर है। दस्तावेजों के अनुसार, एएआई पर एयर इंडिया का बकाया एक जनवरी 2020 तक 2,183.71 करोड़ रुपये से बढ़कर 31 अक्टूबर 2021 तक 2,362.36 करोड़ रुपये हो गया है।

किसी विमान कंपनी को एएआई के 100 से अधिक हवाई अड्डों में से किसी पर सुविधाओं का उपयोग करने के लिए हवाई नेविगेशन, लैंडिंग, पार्किंग जैसे विभिन्न शुल्कों का भुगतान करना पड़ता है। एयर इंडिया और एएआई दोनों नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत काम करते हैं।

सरकार ने आठ अक्टूबर को घोषणा की थी कि टाटा समूह ने एयर इंडिया के अधिग्रहण की बोली जीत ली है। केंद्र द्वारा 2022 की पहली छमाही में एयर इंडिया को टाटा को सौंपने की उम्मीद है।

दस्तावेजों के अनुसार भारत में छह प्रमुख घरेलू विमानन कंपनियों इंडिगो, स्पाइसजेट, गोएयर, एयर एशिया इंडिया, एयर इंडिया और विस्तारा पर 1 जनवरी 2020 तक एएआई का कुल 2,306.59 करोड़ रुपये बकाया है। दस्तावेजों में कहा गया है कि इन छह प्रमुख कंपनियों का बकाया 31 अक्टूबर 2021 तक 14.29 प्रतिशत बढ़कर 2,636.34 करोड़ रुपये हो गया। विस्तारा और इंडिगो ने स्पष्ट किया है कि उनकी सभी बकाया राशि का भुगतान कर दिया गया है, जबकि स्पाइसजेट ने कहा कि उसका बकाया क्रेडिट सीमा के भीतर है।

भारत की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो पर अक्टूबर 2021 में 80.69 करोड़ रुपये बकाया था, जबकि जनवरी 2021 में यह राशि 33.21 करोड़ रुपये थी। इस बारे में पूछे जाने पर, इंडिगो के एक प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमारे रिकॉर्ड के अनुसार, 31 अक्टूबर 2021 तक एएआई को सभी बकाया का भुगतान निर्धारित तारीख के भीतर किया गया है।’’

एएआई के दस्तावेजों में कहा गया है कि एएआई के साथ स्पाइसजेट का बकाया जनवरी 2020 में 69.93 करोड़ रुपये से बढ़कर अक्टूबर 2021 तक 146.75 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि 31 अक्टूबर 2021 तक एएआई को (विमान कंपनी का) कुल बकाया 122.69 करोड़ रुपये था।

स्पाइसजेट एएआई के साथ सहमत भुगतान योजना के अनुसार 1.10 करोड़ रुपये का दैनिक भुगतान कर रही है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘विमानन उद्योग महामारी के कारण सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में से एक रहा है, जिसके कारण शुल्क बढ़ा, जबकि हमारा राजस्व नगण्य सीमा तक नीचे था।’’

प्रवक्ता ने कहा कि अन्य देशों के विपरीत, सरकार या हवाई अड्डा संचालक द्वारा महामारी के दौरान उनके शुल्कों पर कोई राहत या कोई छूट की पेशकश नहीं की गई थी।

गो फर्स्ट और एयरएशिया इंडिया ने बकाया के मामले में पीटीआई के सवालों का जवाब नहीं दिया। दस्तावेजों के अनुसार, एएआई को विस्तार का बकाया जनवरी 2020 में 2.65 करोड़ से बढ़कर अक्टूबर 2021 में 3.9 करोड़ रुपये हो गया। विस्तारा के प्रवक्ता ने कहा कि देय राशि में बढ़ोतरी विशुद्ध रूप से परिचालन में वृद्धि, बेड़े के आकार में वृद्धि और यात्रियों की संख्या में वृद्धि के कारण हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट