लाइव न्यूज़ :

कोझीकोड विमान दुर्घटना मामले में एएआईबी ने सुरक्षा संबंधी 43 सिफारिशें की

By भाषा | Updated: September 12, 2021 00:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली 11 सितंबर कोझीकोड हवाई अड्डे पर पिछले साल अगस्त में हुई घातक विमान दुर्घटना मामले में एएआईबी ने 43 सुरक्षा सिफारिश की हैं।

इन सिफारिशों में हवाई अड्डे पर एक एप्रोच रडार की स्थापना तथा विमान चालक दल के सदस्यों के लिए बिना नुस्खे वाली दवाओं विशेषकर मधुमेह के रोगियों में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के प्रयोग के बारे में एक डीजीसीए अध्ययन करवाना शामिल है।

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने शनिवार को जारी अपनी रिपोर्ट में बोइंग विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में 57 निष्कर्ष निकाले हैं।

इस दुर्घटना में दो पायलट समेत 21 लोगों की मौत हो गई थी तथा अन्य कई घायल हो गए थे। दुबई से आ रही इस उड़ान में कुल 190 लोग सवार थे।

इस विमान हादसे में एएआईबी ने प्रणाली विफलताओं से लेकर चालक दल के सदस्यों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस के ख़राब संसाधन प्रबंधन, कम दृश्यता के कारण दृश्य भ्रम की संभावना तथा पीआईसी (पायलट इन कमांड) विंडशील्ड वाइपर के उप इष्टतम प्रदर्शन को दुर्घटना के लिए संभावित कारणों में से बताया है।

इस रिपोर्ट में एयर इंडिया एक्सप्रेस, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए), एएआईबी समेत भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) को व्यापक सुरक्षा के लिए सिफारिशें की गई हैं।

रिपोर्ट में कहा गया, "जांच दल की राय है कि इस दुर्घटना में एक सहायक कारक के रूप में प्रणालीगत विफलताओं की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।"

रिपोर्ट में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि इसी तरह की वजहों से ऐसी कई दुर्घटनाएं होने की आशंका है, विशेष कर एयर इण्डिया एक्सपर्स लि. के साथ।

रिपोर्ट में बताया कि कोझीकोड में तैनात 26 फर्स्ट आफिसर्स की तुलना केवल एक ही पायलट था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos