लाइव न्यूज़ :

एएआई को दिल्ली, मुंबई के हवाईअड्डों में हिस्सेदारी बेचने के बाद राजस्व हिस्सेदारी प्राप्त होती रहेगी: पुरी

By भाषा | Updated: March 16, 2021 01:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को दिल्ली और मुंबई के हवाईअड्डों में सरकार द्वारा हिस्सेदारी बेचने के बाद राजस्व हिस्सेदारी प्राप्त होती रहेगी।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, "जो लोग चिंता जता रहे हैं, उन्हें यह भी पता होना चाहिए कि दिल्ली का हवाईअड्डा और मुंबई हवाईअड्डा 60 वर्ष के पट्टे पर हैं। ये और छह अन्य हवाईअड्डे पट्टा अवधि समाप्त होने के बाद एएआई के पास वापस आ जाएंगे। इसलिए, बिक गया, जैसा कि वे दावा करते हैं, ऐसा कुछ भी नहीं किया जा रहा है।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को सरकार पर उन खबरों को लेकर हमला किया, जिनमें कहा गया था कि वह पहले से ही निजीकृत दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद हवाईअड्डों में अपनी बची हुई हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के निजीकरण से जनता को नुकसान पहुंचता है और केवल मुट्ठीभर लोगों को लाभ मिलता है।

पुरी ने कहा, “राजनीतिक नेताओं, विशेष रूप से जो लोग शासन की आकांक्षा रखते हैं, उन्हें तथ्यों से परिचित होना चाहिए। न्यू इंडिया के लोग, जो पहले अपने शहर में एक रेलवे स्टेशन चाहते थे, अब न केवल एक हवाईअड्डा चाहते हैं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर