लाइव न्यूज़ :

एएआई की टीम उत्तर बंगाल में बंद पड़े तीन हवाईअड्डों पर संचालन तैयारियों की केंद्र को रिपोर्ट देगी

By भाषा | Updated: December 20, 2021 16:36 IST

Open in App

कोलकाता, 20 दिसंबर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रतिनिधियों का एक दल उत्तर बंगाल में बंद पड़े तीन हवाई अड्डों का इस सप्ताह दौरा करेगा और वहां सुविधाओं की तैयारी के बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट केन्द्र को सौंपेगा, जिसके आधार पर उन्हें फिर से संचालित करने का निर्णय किया जाएगा। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार कूचबिहार, बेलुरघाट और मालदा जिलों में स्थित हवाई अड्डों को जल्द शुरू करना चाहती है।

उन्होंने बताया, ‘‘जिला प्रशासन के स्तर पर इस संबंध में आवश्यक कार्य शुरू कर दिया गया है। एएआई प्रतिनिधिमंडल तीनों हवाई अड्डों पर जाएगा और उनकी समीक्षा कर रिपोर्ट केन्द्र को भेजेगा, ताकि उन्हें संचालित करने की अनुमति मिल सके।’’

अधिकारी ने बताया कि दक्षिण दिनाजपुर जिले के माहीनगर में स्थित बेलुरघाट हवाई अड्डे का काम 90 फीसदी से ज्यादा पूरा हो चुका है।

बेलुरघाट से सांसद और राज्य में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि हवाई अड्डे से उड़ान सेवा शुरू करने के लिए विभिन्न विमानन कंपनियों से बातचीत चल रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर एएआई अधिकारियों को बेलुरघाट हवाई अड्डा सही लगता है तो, वहां से उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। केन्द्र सरकार उसे (हवाई अड्डे) शुरू करने के पक्ष में है।’’

राज्य सचिवालय में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कूचबिहार का हवाई अड्डा बहुत पुराना है और वहां रनवे के विस्तार में दिक्कत होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘रनवे को 1,069 मीटर से बढ़ाकर 1,800 मीटर किया जाएगा, जिसके लिए पास से बहने वाली नदी के कुछ हिस्से को शामिल करने की जरूरत है। जिला प्रशासन संबंधित प्राधिकरण की सलाह से नदी पर बांध/पुल बनाकर इस समस्या का समाधान खोजने का प्रयास कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू