लाइव न्यूज़ :

‘तौकते’ तूफान के मद्देनजर एएआई उठा रहा सभी एहतियाती कदम

By भाषा | Updated: May 15, 2021 21:07 IST

Open in App

मुंबई, 15 मई भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने शनिवार को भारी बारिश के चलते लक्षद्वीप के अगत्ती हवाई अड्डे से पूर्वनिर्धारित उड़ान सेवा को 16 मई पूर्वाह्न 10 बजे तक स्थगित करने की घोषणा की।

एएआई ने एक बयान में कहा कि पश्चिमी तट की ओर बढ़ रहे ‘तौकते’ तूफान के मद्देनजर प्राधिकारण ने संबंधित सभी हवाई अड्डों को निर्देश दिया है कि वे सभी एहतियाती कदम उठाए और किसी भी परिस्थिति से निपटने की योजना तैयार रखें।

प्राधिकरण ने बताया कि इलाके से तूफान के गुजरने के बाद हवाई अड्डे पर परिचालन बहाल कर दिया जाएगा।

इससे पहले शनिवार को एएआई के वरिष्ठ प्रबंधन ने ऑनलाइन बैठक में दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्र के हवाई अड्डों की स्थिति की समीक्षा की।

एएआई ने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और हवाई अड्डे की अवसंरचना को कम से कम नुकसान सुनिश्चित करने के लिए हवाई अड्डों को मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) और दिशानिर्देशों के अनुरूप योजना बनाने को कहा गया है। वहीं, संबंधित हवाई अड्डों पर एहतियाती कदम सुनिश्चित किया जा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक ‘तौकते’ तूफान के अगले 24 घंटे में और ताकतवर होने की संभावना है और इसके 18 मई की सुबह गुजरात तट पर पहुंचने की संभावना है।

एएआई ने कहा कि इसके मद्देनजर लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु (घाट जिले) और कर्नाटक (तटीय एवं घाट जिलों से जुड़े इलाकों) के लिए चेतावनी जारी की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह