लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में अत्याधुनिक हवाईअड्डा के लिए एएआई ने 242 करोड़ रुपये मंजूर किए : पुरी

By भाषा | Updated: March 9, 2021 19:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने अयोध्या में अत्याधुनिक हवाईअड्डे के लिए 242 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

पुरी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘रामजन्मस्थली अयोध्या के लिए नागर विमानन संपर्क के बारे में अच्छी खबर है। एएआई ने इस पावन नगरी में अत्याधुनिक हवाई अड्डे के लिए ₹242 करोड़ मंजूर किए हैं। इस हवाई अड्डे से तीर्थयात्रियों और आगंतुकों को बहुत लाभ होगा। मैं इस संबंध में सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूँ।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘उप्र सरकार द्वारा लगभग 270 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है। पहले चरण में एटीआर 72 विमानों का परिचालन शुरू होगा। दूसरे चरण में बड़े विमानों के संचालन के लिए बेहतर हवाई अड्डों हेतु राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त भूमि (558 एकड़) का अधिग्रहण किया जा रहा है। ’’

गौरतलब है कि पिछले साल पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर निर्माण के लिए वहां भूमि पूजन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी