लाइव न्यूज़ :

पंजाब के आढ़तिये आयकर विभाग के छापे के खिलाफ चार दिवसीय हड़ताल पर

By भाषा | Updated: December 22, 2020 18:44 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 दिसंबर पंजाब में आढ़तियों ने आयकर विभाग के छापे के खिलाफ मंगलवार को चार दिनों की हड़ताल शुरू की। आढ़तियों का आरोप है कि केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समर्थन करने के चलते उन्हें धमकाने के लिए आयकर विभाग ने यह कार्रवाई की है।

आढ़तियों के फेडरेशन के अध्यक्ष विजय कालरा के मुताबिक, राज्य में अनाज मंडी में ना तो फसल की खरीद हुई ना ही बिक्री हुई ।

पंजाब आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र सिंह चीमा ने कहा, ‘‘सभी आढ़तिया चार दिनों की हड़ताल पर हैं। उन्होंने अपनी दुकानें बंद रखी हैं।’’

चीमा ने आरोप लगाया कि किसानों के आंदोलन का समर्थन करने के कारण केंद्र ने कमीशन एजेंट के खिलाफ ‘प्रतिशोध’ में यह कार्रवाई की है।

हाल में आयकर विभाग ने छह आढ़तियों के परिसरों पर छापे मारे थे। छापे के पहले आयकर विभाग से कुल 14 आढ़तियों को नोटिस मिले थे।

बठिंडा के एक आढ़ती ने कहा, ‘‘हम आयकर विभाग की कार्रवाई से नहीं डरने वाले है। हम किसानों को समर्थन देते रहेंगे।’’

आढ़तियों ने कहा कि उन्होंने किसानों से चार दिवसीय हड़ताल के दौरान अपनी फसल अनाज मंडी में नहीं लाने को कहा है। आढ़तियों ने कहा कि किसानों ने भी उनका समर्थन किया है।

उन्होंने कहा अगर छापेमारी की कार्रवाई हुई तो किसान नेता और आढ़तिये आयकर विभाग के अधिकारियों का घेराव करेंगे। राज्य में करीब 24,000 पंजीकृत आढ़तिये हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी शनिवार को आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार आढ़तियों के परिसरों पर आयकर के छापे के जरिए उन्हें डराने-धमकाने का हथकंडा अपना रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव