लाइव न्यूज़ :

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड पर लगी तस्वीर नहीं पसंद, तो आप फटाफट ऐसे करें चेंज, जानिए आसान तरीका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 7, 2022 15:44 IST

Aadhaar Card Update: बैंक अकाउंट खोलने से लेकर डीमैट अकाउंट बनाने तक के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है।

Open in App
ठळक मुद्दे सरकार ने आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। कार्डधारकों को आधार कार्ड पर फोटो बदलने की अनुमति देता है।यूआईडीएआई पोर्टल uidai.gov.in पर जाएं।

Aadhaar Card Update: हम सभी के लिए आधार कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया है। बैंक खाता सहित हर काम इससे करना आसान हो गया है। आधार कार्ड हमारे समय में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक बन गया है।

सरकारी और निजी प्राधिकरणों द्वारा दी जाने वाली कई सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आधिकारिक दस्तावेज की आवश्यकता होती है। बैंक अकाउंट खोलने से लेकर डीमैट अकाउंट बनाने तक के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है।

इसके अलावा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार ने आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, कई कार्डधारकों ने सालों पहले आधार कार्ड के लिए आवेदन किया था, जिसकी वजह से दस्तावेज पर फोटो पुरानी है और कुछ मामलों में।

लेकिन अच्छी खबर यह है कि आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आधार कार्ड पर फोटो बदल सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) कार्डधारकों को आधार कार्ड पर फोटो बदलने की अनुमति देता है।

आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करने के लिए कार्डधारकों को आधिकारिक यूआईडीएआई पोर्टल पर जाना होगाः

स्टेप 1: आधिकारिक यूआईडीएआई पोर्टल uidai.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: अपने आधार कार्ड पर तस्वीर बदलने के लिए फॉर्म भरें।

स्टेप 3: नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाएं।

स्टेप 4: आधार नामांकन कार्यकारी को फॉर्म जमा करें।

स्टेप 5: केंद्र को 25 रुपये शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 6: एक अधिकारी आपकी एक नई तस्वीर क्लिक करेगा और उसे आधार कार्ड पर अपलोड करेगा।

स्टेप 7: कार्यकारी आपको अपडेट अनुरोध संख्या (यूआरएन) और एक पावती पर्ची देगा।

स्टेप 8: आप यूआरएन का उपयोग करके यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर आधार अपडेट की स्थिति ऑनलाइन जांच सकते हैं।

इस बीच, यूआईडीएआई ने हाल ही में कहा है कि उपयोगकर्ताओं को खुले बाजार से प्राप्त पीवीसी आधार कार्ड की प्रति का उपयोग नहीं करना चाहिए। यूआईडीएआई ने अपने ट्वीट में कहा कि अगर किसी ग्राहक को पीवीसी कार्ड या प्लास्टिक कार्ड या स्मार्ट आधार कार्ड खुले बाजार से बनवाया जाता है तो वह मान्य नहीं होगा।

टॅग्स :आधार कार्डभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन