जींद में दो गुटों के बीच संघर्ष में एक युवक की हत्या

By भाषा | Updated: December 30, 2020 17:42 IST2020-12-30T17:42:40+5:302020-12-30T17:42:40+5:30

A youth killed in a clash between two groups in Jind | जींद में दो गुटों के बीच संघर्ष में एक युवक की हत्या

जींद में दो गुटों के बीच संघर्ष में एक युवक की हत्या

जींद, 30 दिसंबर हरियाणा में जींद बस अड्डे के सामने बुधवार को दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी गई जबकि दो अन्य घायल हो गये।

सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दूसरे गुट का भी एक व्यक्ति शामिल हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि बस अड्डे के सामने दोपहर बाद दो गुट आपस में भिड़ गए जिसमें तेजधार हथियारों से हमला किया गया और इस घटना में नवीन (19) की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A youth killed in a clash between two groups in Jind

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे