लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की के अपहरण और बलात्कार के मामले में एक युवक को दस साल की सजा

By भाषा | Updated: December 22, 2021 18:59 IST

Open in App

कानपुर (उप्र) 22 दिसंबर कानपुर की एक अदालत ने नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ बलात्कार के जुर्म में 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनायी है और उसपर 30 हजार रुपये का जुर्माने भी लगाया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-13 की अदालत ने सोमवार को जावेद उर्फ मुन्ना को यह सजा सुनायी । वह जूही के परमपुरवा का निवासी है।

कानपुर के पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने बताया कि एक हिन्दू नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि जावेद ने खुद को मुन्ना के रूप में पेश किया और उससे शादी करने का वादा किया, जिसके बाद वह मई 2017 में भाग कर उसके घर चली गयी ।

नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि जब वह जावेद के घर पहुंची, तो उसने अपनी असली पहचान बताई और उससे 'निकाह' करने को कहा जिसके लिए उसने मना कर दिया।

पुलिस के अनुसार मई 2017 में जावेद के खिलाफ धाराओं-- 363 (अपहरण की सजा), 366 (शादी के लिए मजबूर करने के लिए महिला का अपहरण), 376 (बलात्कार) और पोक्सो अधिनियम की धारा चार के तहत मामला दर्ज किया गया था और पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी और लड़की दोस्त थे एवं आरोपी जानता था कि लड़की नाबालिग है।

अरुण ने बताया कि अदालत ने जावेद को भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनायी गयी और उसपर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। उनके अनुसार धारा 366 के तहत जावेद सात साल जेल की सजा सुनायी गयी और उसपर सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

अदालत ने युवक को बलात्कार के जुर्म में 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा पोक्सो एक्ट की धारा चार के तहत जावेद को सात साल की जेल की सजा सुनायी और उसपर 8000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। कैद की सभी सजाएं साथ साथ चलेंगी।

हालांकि, पुलिस आयुक्त ने इस बात से इनकार किया कि युवक को उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून, के तहत दोषी ठहराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं