लाइव न्यूज़ :

आतंकियों से संबंधों के आरोप में बिहार से गिरफ्तार युवक को पूछताछ के लिए जम्मू लाया गया

By भाषा | Updated: February 20, 2021 22:00 IST

Open in App

जम्मू, 20 फरवरी जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से संबंध होने के आरोप में बिहार से गिरफ्तार 25 वर्षीय युवक को पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर शनिवार को जम्मू लाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लश्कर-ए-मुस्तफा (एलईएम) प्रमुख हिदायतुल्ला मलिक से पूछताछ के दौरान जावेद आलम अंसारी का नाम सामने आया था, जिसके बाद उसे सोमवार रात को छपरा के देवबहुआरा गांव से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा कि मलिक से संबंध होने और उसे पिस्तौल मुहैया कराने की जानकारी सामने आने के बाद पटना के आतंकवाद-रोधी दस्ते ने सोमवार रात को अंसारी को उसके घर से गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि अंसारी को ट्रांजिट रिमांड पर जम्मू लाया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने शनिवार शाम को एक बयान में कहा, ‘‘ पटना एटीएस की मदद से मलिक के एक साथी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने कथित तौर पर गिरफ्तार आतंकी को हथियारों की आपूर्ति की थी।’’

इसके मुताबिक, आरोपी के खिलाफ गंग्याल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे