लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री की तस्वीर लगा कर गंगा नदी के तट पर पिंडदान करने वाला युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 9, 2021 17:23 IST

Open in App

बलिया, नौ मार्च गंगा नदी के तट पर उत्तर प़्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाकर पिंडदान करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के दलछपरा ग्राम के सुधाकर मिश्र सहित पांच ब्राम्हणों ने मंगलवार को शिकायत दर्ज करायी कि उनके ही गांव के रहने वाले बृजेश यादव उन्हें झांसा देकर आज तड़के गंगा नदी के पचरुखिया घाट पर ले गया ।

उन्होंने बताया कि इसके बाद सभी पांच ब्राम्हणों से उसने गंगा पूजन करवाया और फिर बृजेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाकर कथित पिंडदान किया ।

उन्होंने बताया कि बृजेश ने इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो बनाया तथा उसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल कर दिया । अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस शिकायत को गम्भीरता से लेकर बृजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

सोशल नेटवर्किंग साइट पर ब्रजेश ने खुद को समाजवादी पार्टी का नेता होने का दावा किया है, लेकिन वह पार्टी से जुड़ा है अथवा नही इसकी पुष्टि नही हो पायी है ।

रेवती के थाना प्रभारी यादवेंद्र पौंड ने बताया कि बृजेश यादव के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है