लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में लड़की से मिलने आए युवक की पिटाई, मौत

By भाषा | Updated: February 26, 2021 14:57 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उप्र) 26 फरवरी फ‍िरोजाबाद नगर के थाना रसूलपुर के शांति नगर में लड़की से मिलने आये एक युवक की बृहस्‍पतिवार की देर रात लड़की के परिजनों द्वारा की गई कथित पिटाई से मौत हो गई। पुलिस ने लड़की के परिजनों समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

थाना प्रभारी फतेह बहादुर ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि थाना रसूलपुर के क्षेत्र शांति नगर निवासी 22 वर्षीय पवन सिंह मोहल्ले में ही एक लड़की से मिलने बृहस्‍पतिवार की शाम को पहुंचा था। उन्होंने बताया कि लड़की के परिजनों ने मिलकर उसकी कथित तौर पर पिटाई की।

उन्‍होंने बताया कि घायल युवक को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात्रि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर लड़की के पिता हरि सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू