लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में लड़की से मिलने आए युवक की पिटाई, मौत

By भाषा | Updated: February 26, 2021 15:16 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उप्र) 26 फरवरी फ‍िरोजाबाद नगर के थाना रसूलपुर के शांति नगर में लड़की से मिलने आये एक युवक की बृहस्‍पतिवार की देर रात लड़की के परिजनों द्वारा की गई कथित पिटाई से मौत हो गई। पुलिस ने लड़की के परिजनों समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

थाना प्रभारी फतेह बहादुर ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि थाना रसूलपुर के क्षेत्र शांति नगर निवासी 22 वर्षीय पवन सिंह मोहल्ले में ही एक लड़की से मिलने बृहस्‍पतिवार की शाम को पहुंचा था। उन्होंने बताया कि लड़की के परिजनों ने मिलकर उसकी कथित तौर पर पिटाई की।

उन्‍होंने बताया कि घायल युवक को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात्रि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि युवक के परिजनों की शिकायत पर लड़की के पिता हरि सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू