लाइव न्यूज़ :

प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर हुई थी युवक की हत्या

By भाषा | Updated: November 2, 2020 15:13 IST

Open in App

नोएडा, दो अक्टूबर जनपद के सेक्टर-24 थानाक्षेत्र के सेक्टर-32 के पास बीते बुधवार की देर रात हुई कमल शर्मा नाम के युवक की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक चर्चित यू-ट्यूबर तथा बाइक स्टंट करने वाला भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यह हत्या प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने की वजह से हुई थी।

कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि निठारी गांव के रहने वाले कमल की गोली मारकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि इस बाबत मृतक के चाचा की शिकायत पर थाना सेक्टर-24 में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।

उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर को पुलिस ने इस घटना में शामिल निजामुल खान, सुमित शर्मा तथा अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

अपर आयुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि निजामुल एक चर्चित यू-ट्यूबर है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक का कमल की बहन से प्रेम संबंध था। कमल इस बात का विरोध कर रहा था। जिसकी वजह से उसकी हत्या की गई थी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे