लाइव न्यूज़ :

बैंक में जाली नोट जमा कराते पकड़ा गया युवक

By भाषा | Updated: February 26, 2021 15:27 IST

Open in App

संत कबीरनगर (उप्र), 26 फरवरी जिले की दुधारा थाना क्षेत्र पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में जाली नोट जमा कराते एक व्‍यक्ति को हिरासत में लिया है।

थाना प्रभारी चंद्रभान ने शुक्रवार को बताया कि अब्‍दुल हकीम नामक व्यक्ति गुरुवार को बैंक में 80 हजार रुपये जमा कराने पहुंचा, लेकिन कैशियर को नोटों को लेकर शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने हकीम को हिरासत में ले लिया और नोटों को जांच के लिए पड़ोसी जिले बस्‍ती में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में भेजा गया, जहां नोटों के नकली होने की पुष्टि की गई।

बरामद नोट 500-500 रुपये मूल्य के हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्‍तुभ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी जिम्‍मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर