लाइव न्यूज़ :

ट्रेन से कटकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत

By भाषा | Updated: January 5, 2021 15:18 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) पांच जनवरी जिले में ट्रेन से कटकर दो हिस्सों में बंटे युवक की 14 घंटे जीवित रहने के बाद सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई ।

राजकीय मेडिकल कॉलेज की जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर पूजा पांडे त्रिपाठी ने बताया कि उनके यहां ट्रेन से दो हिस्सों में कटे युवक हर्षवर्धन (26) को सोमवार को ट्रामा सेंटर लाया गया था जिसके ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई थी और उसका शरीर रीड की हड्डी से 10 सेंटीमीटर नीचे से दो हिस्सों में कटकर अलग हो गया था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद तत्काल ही डाक्टरों का एक दल उसके उपचार में लगा हुआ था लेकिन सुबह 10 बजे हुई घटना के बाद सोमवार रात 11 बजकर 50 मिनट पर उसकी मृत्यु हो गई।

डॉक्टर त्रिपाठी ने बताया कि हर्षवर्धन के शरीर में खून की कमी हो गई थी, ऐसे में उसे रक्त लगातार चढ़ाया जा रहा था इसके बाद शरीर के कई अंगों में रक्त में रुकावट आनी शुरू हो गई जिसके चलते युवक 'शॉक' में आ गया जिससे उसे बचाया नहीं जा सका।

पुलिस के मुताबिक थाना रोजा अंतर्गत हथोड़ा गांव में रहने वाला युवक हर्षवर्धन सोमवार सुबह किसी बात के चलते आत्महत्या करने के इरादे से स्टेडियम के पीछे रेल की पटरी पर लेट गया और उसके शरीर से पूरी ट्रेन गुजर गई थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आत्महत्या के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!