नोएडा में युवक ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: February 28, 2021 22:04 IST2021-02-28T22:04:17+5:302021-02-28T22:04:17+5:30

A young man committed suicide by hanging himself from a fan in Noida | नोएडा में युवक ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की

नोएडा में युवक ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की

नोएडा,28 फरवरी गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव में रहने वाले 24 वर्षीय युवक ने रविवार रात को घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार रात को थाना सेक्टर-24 पुलिस को सूचना मिली कि चौड़ा गांव में रहने वाले रिंकू (24 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह मूल रूप से थाना छतारी जिला बुलंदशहर का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रवक्ता ने बताया कि मृतक अपने ताऊ के लड़के व दोस्त के साथ किराए के मकान में चौड़ा गांव में रहता था। वह सेक्टर-6 स्थित एक कंपनी में काम करता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A young man committed suicide by hanging himself from a fan in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे