लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से फरीदाबाद लौटी एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई

By भाषा | Updated: December 30, 2020 19:49 IST

Open in App

फरीदाबाद, 30 दिसंबर ब्रिटेन से हरियाणा के फरीदाबाद लौटी एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है।

उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.राजेश श्योकंद ने बताया कि महिला में कोरोना वायरस के नये स्वरूप (स्ट्रेन) का पता लगाने के लिए नमूने को दिल्ली स्थित जीनोम प्रयोगशाला भेजा गया है।

डा. श्योकंद ने बताया कि महिला छह दिसंबर को फरीदाबाद लौटी थी। उन्होंने बताया कि उसकी पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई थी और फिर से जांच कराने में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन से 185 लोग लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग इनमें से 108 लोगों तक ही पहुंच सका है, जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी रही है। अधिकतर लोगों ने अपने निवास और मोबाइल नंबर की गलत जानकारी दी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप पूनिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ पुलिस की मदद लेगा और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग अपनी सही जानकारी दें और कोरोना जांच में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए