लाइव न्यूज़ :

असम में 2015 में घर छोड़ने वाली महिला को महाराष्ट्र में उसके परिवार से मिलाया गया

By भाषा | Updated: February 24, 2021 12:35 IST

Open in App

भंडारा (महाराष्ट्र) 24 फरवरी घरेलू विवादों के चलते 2015 में असम में अपना घर छोड़ने वाली 42 वर्षीय एक महिला को महाराष्ट्र में दो सामाजिक संगठनों की मदद से उसके परिवार से मिलाया गया।

कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 19 जनवरी को भंडारा में एक पेट्रोल पंप के पास महिला को देखा था और पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।

महिलाओं की मदद करने वाले संगठन ‘सखी’ के प्रशासक मनीष मोहुरले ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि महिला को आश्रय स्थल ले जाया गया। उसने वहां परामर्शदाताओं को बताया कि वह असम में गुवाहाटी के पास एक स्थान की निवासी है। पति के दूसरी महिला से शादी करने के कारण उसने घर छोड़ दिया था।

मोहुरले ने बताया कि महिला ने इस बात की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी कि पिछले छह साल से वह कहां थी, लेकिन कुछ समय नागपुर रेलवे स्टेशन पर बिताने और वहां से भंडारा आने की बात कही।

उन्होंने बताया कि इसके बाद स्थानीय संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के प्रतिनिधियों ने यहां ‘सखी’ केन्द्र और गुवाहाटी में उसकी शाखा से भी सम्पर्क किया। इसके बाद किसी तरह असम में महिला के परिवार का पता लगाया गया और उसके परिवार के साथ वीडियो कॉल पर उनकी बात भी कराई गई।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद 19 फरवरी को महिला का भाई भंडारा आया और उन्हें उसके साथ भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारझारखंड 2026ः वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 7,721.25 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया

क्राइम अलर्ट51 वर्षीय आदिवासी महिला पदियामी का सिर कटा शव मिला, 2 गांव में सामूहिक झड़प, 4 मकान में लगाई आग, पुलिस बल तैनात

भारतजब वंदे मातरम् के 100 वर्ष हुए, तब देश आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा हुआ था?, पीएम मोदी ने कहा-संविधान का गला घोंट दिया गया था, वीडियो

क्राइम अलर्टनाबालिग लड़की और मां को प्रलोभन देकर साहिब से शादी का दबाव, दूल्हा और उसकी मां अरेस्ट

क्राइम अलर्टकटक टी20 मैचः टिकटों की कालाबाजारी, 4 अरेस्ट, 12 टिकट बिदानसी और दरगाह बाजार पुलिस थाना क्षेत्र से 9 टिकट बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत‘अंग्रेजों ने बांटो और राज करो का रास्ता चुना’, लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-आजादी की लड़ाई, मातृभूमि को मुक्त कराने की जंग थी, वीडियो

भारतवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और हम सभी ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं, लोकसभा में पीएम मोदी, वीडियो

भारतIndiGo Flight Cancellations: इंडिगो संकट, 7वें दिन 400 फ्लाइट कैंसिल, हालात से लाचार हजारों पैसेंजर, देखिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट हाल, वीडियो

भारतमेरे सम्मानित प्रदेश वासियों?, सीएम योगी लिखी चिट्ठी, क्या है इसमें खास?, पढ़िए

भारतबिहार विधानसभा चुनावः 243 में से 202 सीट पर जीत, सभी 30 NDA सांसदों से मिलेंगे पीएम मोदी, राजनीतिक दिशा, विकास रणनीति और केंद्र-राज्य समन्वय पर चर्चा