लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में एक महिला को अपनी बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 23:23 IST

Open in App

कल्याणी (पश्चिम बंगाल), 13 अगस्त पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में 28 वर्षीय एक महिला ने समय से पूर्व पैदा हुई अपनी बेटी का कथित तौर पर सिर काट दिया और अपने पिता के घर के पास एक जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला को हरिंघाटा पुलिस थाने के एक गांव में उसके पिता के घर से गिरफ्तार किया गया, जहां वह दो दिन पहले कोलकाता के एक अस्पताल से लौटने के बाद से रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि महिला ने सुबह तड़के धारदार हथियार से आठ महीने में पैदा हुई बच्ची का सिर काटकर घर के पास जंगल में फेंक दिया और सिर को वॉशरूम के अंदर रख दिया। पुलिस ने बताया कि उसकी मां ने अपनी बेटी के हाथों को खून से लथपथ पाया।

स्थानीय ग्राम पंचायत सदस्य उत्तम देबनाथ के अनुसार गर्भावस्था में समस्या के कारण महिला को कोलकाता के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था जहां महिला ने लड़की को जन्म दिया।

उन्होंने कहा कि बच्ची के आठ महीने में पैदा होने के बाद मां और बेटी दोनों को सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में रेफर कर दिया गया था जहां उन्होंने एक महीना बिताया और बुधवार को वे घर लौट आए थे।

महिला की मां ने कहा कि उसकी बेटी किसी न्यूरोलॉजिकल बीमारी से पीड़ित है। उसने पड़ोसी उत्तर 24 परगना में एक किसान से शादी की थी और उनका 11 साल का एक लड़का है।

पुलिस ने कहा कि वे मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे