चलती ट्रेन में महिला ने दिया जुड़वा बच्चे को जन्म, दो लेडी कांस्टेबल की मदद से संभव हुई डिलीवरी

By धीरज पाल | Updated: July 15, 2018 18:50 IST2018-07-15T18:50:41+5:302018-07-15T18:50:41+5:30

मुंबई में चलती हुई ट्रेन में एक महिला ने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया है। दरअसल, लोकमान्य तिलक टर्मिनल विसाखापट्टम एक्सप्रेस में एक महिला ने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया।

A woman travelling in LTT-Visakhapatnam Express gave birth to twins two lady constables | चलती ट्रेन में महिला ने दिया जुड़वा बच्चे को जन्म, दो लेडी कांस्टेबल की मदद से संभव हुई डिलीवरी

चलती ट्रेन में महिला ने दिया जुड़वा बच्चे को जन्म, दो लेडी कांस्टेबल की मदद से संभव हुई डिलीवरी

महाराष्ट्र, 15 जुलाई: मुंबई में चलती हुई ट्रेन में एक महिला ने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया है। दरअसल, लोकमान्य तिलक टर्मिनल विसाखापट्टम एक्सप्रेस में एक महिला ने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया। इस जुड़वा बच्चों में एक लड़का और एक लड़की है। बताया जा रहा है यह महिला मुंबई के घाटकोपर की निवासी हैं। 



 

दो महिला कॉन्सटेबल ने की मदद

इस पूरे घटना में दो महिला कांसटेबल ने मदद की। जुड़वा बच्चे को जन्म देने वाली महिला का नाम शेख सलमा तबस्सुम है। जब वो बच्चों को जन्म देने वाली थी तो दो महिला कांसटेबल नीलम गुप्ता और सुरेखा कदम वहां मौजूद थी। इन दोनों ही लेडी ने ट्रेन में महिला की पूरी मदद की। ये दोनों ही कान्सेबल महिला कल्याण रेलवे स्टेशन पर तैनात थी। बताया जा रहा है कि महिला और बच्चे पूरी तरह ही सुरक्षित हैं। दोनों को रुखमनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



 

 

Web Title: A woman travelling in LTT-Visakhapatnam Express gave birth to twins two lady constables

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे