लाइव न्यूज़ :

उप्र में दहेज के लिए एक महिला की हत्या

By भाषा | Updated: September 15, 2021 10:56 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 15 सितंबर उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कथित तौर पर दहेज की मांग पूरा नहीं होने पर एक महिला की ससुराल वालों ने कुछ जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि महिला के पति और ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। घटना मंगलवार को जिले के आजाद चौक इलाके में हुई। महिला का नाम मुस्कान है और कासिफ के साथ उसका निकाह मई में हुआ था।

उन्होंने बताया कि मुस्कान के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, कासिफ कई महीनों से उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहा था। बाद में ससुराल वालों ने जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी।

थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं और दहेज निषेध अधिनियम के तहत आसिफ, उसकी मां, उसके तीन भाई और एक बहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी की तलाश जारी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां