लाइव न्यूज़ :

वृंदावन में भगवान कृष्ण की लीला देखने के लिए निधिवन में छिपी पटना से आई युवती

By भाषा | Updated: December 5, 2019 06:00 IST

सोमवार को उसे निधि वन से बाहर निकालने के बाद महिला सामाजिक कार्यकर्ता की सुपुर्दगी में देकर पिता का इंतजार करने को कहा गया था। आज उसके पिता यहां पहुंचे तो युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देभगवान कृष्ण के साक्षात दर्शन की आस लिए वृन्दावन आई पटना की युवती सोमवार की शाम निधिवन में छिपकर बैठ गई। सेवायत गोस्वामी ने युवती को वहां से चले जाने के लिए समझाया,लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी

भगवान कृष्ण के साक्षात दर्शन की आस लिए वृन्दावन आई पटना की युवती सोमवार की शाम निधिवन में छिपकर बैठ गई। सेवायत गोस्वामी ने युवती को वहां से चले जाने के लिए समझाया,लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।

इसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी जिसने, एक सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से युवती को बाहर निकाला। पुलिस ने पटना में युवती के परिजनों को सूचना दी जो बुधवार को उसे अपने साथ ले गए। डिग्री कालेज की प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी गौतम ने बताया कि युवती मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही है। वह स्वास्थ्य जांच के नाम पर पिता से डेढ़ हजार रुपये लेकर यहां वृंदावन आ गई। युवती ने उसने शनिवार-रविवार को भी मंदिर में रुकने का प्रयास किया। लेकिन पुजारियों ने रुकने नहीं दिया।’

निधिवन राज मंदिर के सेवायत गोस्वामी भीकचंद ने बताया कि, ‘ठाकुर जी को शयन कराने के पश्चात मैं अक्सर वन का निरीक्षण करता हूं कि कहीं श्रद्धालु भगवद्दर्शन की लालसा के वशीभूत हो वहां छिपा तो नहीं रह गया है।’ उन्होंने कहा कि सोमवार को भी जब उन्होंने युवती को वहां देखा तो पहले उसे समझाया, लेकिन उसके जिद पर अड़े रहने पर पुलिस की मदद ली। वृन्दावन कोतवाली प्रभारी फूलचंद वर्मा ने बताया, ‘ युवती पटना से आई थी। उसके पिता दाल के व्यापारी हैं।

सोमवार को उसे निधि वन से बाहर निकालने के बाद महिला सामाजिक कार्यकर्ता की सुपुर्दगी में देकर पिता का इंतजार करने को कहा गया था। आज उसके पिता यहां पहुंचे तो युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया।’

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल