लाइव न्यूज़ :

बलरामपुर में आग लगने से जल कर एक महिला की मौत, 17 मकान जले

By भाषा | Updated: April 20, 2021 11:49 IST

Open in App

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश), 20 अप्रैल उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के हरैया थाना क्षेत्र में आग लगने से 17 मकान जल कर राख हो गए और इसी दौरान घर में रखी नकदी को आग से बचान के प्रयास में एक बुजुर्ग महिला की जलकर मौत हो गई।

उपजिलाधिकारी (सदर) अरुण कुमार गोड़ ने मंगलवार को बताया कि हरैया थाना क्षेत्र के भवानीडीह गाँव में सोमवार की रात में आग लगने से गाँव के 17 मकान जल गए।

गोड़ ने बताया कि घर के अंदर रखी दो हजार रुपये नकदी को बचाने के प्रयास में जल रहे मकान में गयी वृद्ध महिला राजरानी (70) आग की चपेट में आ गयी और उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट मिलते ही पीड़ितों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos