लाइव न्यूज़ :

मुम्बई में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ किया आत्मदाह, दोनों की मौत

By भाषा | Updated: April 7, 2021 19:22 IST

Open in App

मुम्बई, सात अप्रैल शहर के उपनगरीय क्षेत्र अंधेरी में 55 वर्षीय एक महिला ने अपने घर में अपनी बेटी के साथ आग लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि खुदकुशी करने वाली महिला अस्मिता गुप्ता बॉलीवुड फिल्मकार संतोष गुप्ता की पत्नी थीं।

उन्होंने कहा कि मां और बेटी ने सोमवार दोपहर अंधेरी (वेस्ट) के डी एन नगर में अपने अपार्टमेंट में आत्मदाह किया और यह मामला तब सामने आया जब पड़ोसियों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि दोनों को कूपर अस्पताल ले जाया गया जहां अस्मिता को मृत घोषित कर दिया गया जबकि 70 फीसद तक जल चुकी श्रृष्टि ने मंगलवार को ऐरोली नेशन बर्न्स सेंटर में दम तोड़ दिया।

प्राथमिक जांच के अनुसार अस्मिता ने कथित रूप से इसलिए यह कदम उठाया क्योंकि वह किडनी की बीमारी से लंबे समय से ग्रस्त थीं और उनकी बेटी ने अपनी मां की बीमारी की वजह से आत्महत्या की।

डी एन नगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक भरत गायकवाड़ ने कहा, ‘‘हमने इस मामले में दुर्घटनावश मौत की दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की है और मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया