लाइव न्यूज़ :

खोरी गांव में एक महिला ने आत्महत्या की कोशिश की

By भाषा | Updated: June 18, 2021 22:42 IST

Open in App

फरीदाबाद, 18 जून हरियाणा के फरीदाबाद जिले के अरावली वनक्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद बेघर होने के भय से परेशान एक महिला ने शुक्रवार को आत्महत्या करने का प्रयास किया ।

पुलिस ने बताया कि अभी दो दिन पहले 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया ।

उन्होंने बताा कि शुक्रवार को गांव में एक महिला द्वारा अपने ऊपर तेल छिडक़र आत्महत्या करने की कोशिश की गई लेकिन उसके पड़ोसी ने उसे बचा लिया ।

अवैध अतिक्रमण हटाने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के कारण विभिन्न राज्यों से आकर खोरी में बसे करीब 50,000 प्रवासी बेघर हो सकते हैं।

न्यायालय के सख्त आदेश के कारण प्रशासन के पास फरीदाबाद-सूरजकुंड रोड के पास वन क्षेत्र पर अतिक्रमण वाले खोरी इलाके में बने 10,000 से ज्यादा मकानों को गिराने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।

पीडि़त महिला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर उनका ये मकान टूट जाएगा तो वो कहां जाएंगे और इसी डर से उसने आत्महत्या करने की कोशिश की।

इस बीच आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता ने खोरी में तोड़फोड़ की कार्यवाही को लेकर कहा कि अदालत के आदेश का सम्मान किया जाना चाहिए, मगर साथ ही वहां के लोगों का पुनर्वास भी हरियाणा सरकार को करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों को उजाड़ने से पहले पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू