लाइव न्यूज़ :

रसोई गैस के रिसने से आग लगने पर एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: October 6, 2021 13:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक मकान में रसोई गैस के रिसने से आग लगने पर 36 वर्षीय एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह आनंद पर्वत के पंजाबी बस्ती इलाके से आग लगने की घटना में चार लोगों के झुलस जाने की जानकारी मिली थी।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे लोगों को ‘पीसीआर वैन’ से राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) अस्पताल ले गयी।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई थी और आग पर काबू पाया गया।

पुलिस ने बताया कि आग रसोई गैस सिलेंडर के ‘रबर पाइप’ में रिसाव के कारण तब लगी, जब महक (13) अपनी मां और छोटे भाई-बहनों के लिए खाना बना रही थी। सुशीला और उसके दो बच्चों, मानसी (7) और मोहन (7) की इलाज के दौरान मौत हो गई। महक 40 प्रतिशत झुलस चुकी है और उसका इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों