लाइव न्यूज़ :

रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: September 14, 2021 11:54 IST

Open in App

मुजफ्फरपुर, 14 सितंबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थानाक्षेत्र के नंदना गांव में एक मकान में सोमवार देर शाम एक रसोई गैस सिलेंडर के पाईप में रिसाव के कारण आग लग गई, जिससे उसमें विस्फोट हो गया और उसकी चपेट में आकर एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गयी।

मीनापुर थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन ने बताया कि हादसे में अशोक साह की पत्नी शोभा देवी (27), बेटी दीपांजलि (6) और दो बेटे आदित्य (4) और विवेक (2) की मौत हो गई। आग पर दमकल विभाग के कर्मियों ने काबू पा लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

अशोक शाह के रिश्तेदार विजय साह ने बताया कि अशोक दिल्ली में एक मजदूर के तौर पर काम करता है। घर में उनकी पत्नी शोभा देवी अपने तीन बच्चों और सास के साथ रहती थी। हादसे के समय शोभा की सास सब्जी लेने बाजार गयी हुयी थी। शोभा खाना बना रही थी और पाइप से गैस रिसाव से अचानक आग लग गई और आग की चपेट में आने से सिलेंडर में विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आने से शोभा और उनके बच्चों की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे