लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में आग लगने से 47 बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल खाक

By भाषा | Updated: April 11, 2021 01:04 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 10 अप्रैल फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव में शनिवार को फसल कटाई करते समय हार्वेस्टर की चिंगारी से करीब 47 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।

इस हादसे में हार्वेस्टर मशीन और एक ट्रैक्टर की ट्राली भी जल गई है।

बिंदकी कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक (एसएसआई) आशुतोष सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर क्षेत्र के दरियापुर गांव में किसान किशनपाल के खेत में गेहूं की फसल की कटाई करते समय हार्वेस्टर मशीन से निकली चिंगारी से कई किसानों की 47 बीघे की खेत में गेहूं की फसल जलकर खाक हो गयी है। साथ ही आग की चपेट में आकर हार्वेस्टर मशीन और एक ट्रैक्टर की ट्रॉली भी जल गई है।

सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से दमकल कर्मियों ने काफी आग पर काबू पा लिया। हादसे की जानकारी राजस्व अधिकारियों को दे दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया