लाइव न्यूज़ :

एक-दो दिन में बातचीत के लिए रास्ता निकल सकता है :हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किसानों के प्रदर्शन पर कहा

By भाषा | Updated: December 19, 2020 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात के बाद कहा कि केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संघों और सरकार के बीच वार्ता के अगले दौर के लिए रास्ता एक या दो दिन में निकल सकता है।

हरियाणा सरकार के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदर्शन शुरू होने के बाद से दूसरी बार तोमर से उनके आवास पर मुलाकात की है। इससे पहले खट्टर ने आठ दिसंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात की थी।

दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन करते हुए किसानों को 24 दिन हो गए हैं।

खट्टर के हवाले से हरियाणा सरकार के एक बयान में कहा गया, ‘‘एक या दो दिन में बातचीत के लिए रास्ता निकल सकता है। अगर किसान संघों के नेता ‘हां’ या ‘नहीं’ में उत्तर की मांग छोड़कर आगे आते हैं तो सरकार बातचीत के लिए तैयार है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने तोमर से किसानों के प्रदर्शन के बारे में बातचीत की।

उन्होंने कहा, ‘‘वार्ता के जरिये समाधान निकालने का प्रयास है।’’

खट्टर ने कहा कि सरकार ने जो किया है, उससे अधिक जाकर कृषि कानूनों में परिवर्तन के बारे में सोच सकती है।

सतलुज यमुना लिंक नहर विवाद पर मुख्यमंत्री ने पंजाब के किसानों से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में अत्यधिक पानी की वजह से फसलें बर्बाद होती हैं और इसलिए मुद्दे का समाधान जरूरी है।

इससे एक दिन पहले ही भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने हरियाणा के रोहतक में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन में भाग लिया था।

सर छोटू राम मंच के सदस्यों ने धरना का आयोजन किया था। बीरेंद्र सिंह आजादी के पहले के दौर में किसानों के हितों के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध जाट नेता सर छोटू राम के पौत्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों