लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर हादसे में विंग कमांडर पृथ्वी चौहान की मौत से आगरा में शोक की लहर

By भाषा | Updated: December 9, 2021 14:04 IST

Open in App

आगरा (उप्र), नौ दिसंबर तमिलनाडु में बुधवार को हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान (42) के निवास स्थल आगरा में शोक की लहर फैल गई है और उनके परिजन को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच रहे हैं।

तमिलनाडु के कुन्नूर में वायु सेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य की मौत हो गयी है। विंग कमांडर चौहान भी मृतकों में शामिल हैं।

हादसे में विंग कमांडर चौहान की मौत होने की सूचना मिलते ही उनके संबंधी और पड़ोसी यहां दयाल बाग में सरन नगर स्थित उनके आवास पहुंचे। विंग कमांडर चौहान का परिवार 2006 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आगरा आ गया था और उनके पिता सुरेंद्र सिंह (74) ने यहां बेकरी का काम शुरू किया।

सुरेंद्र सिंह ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘हमें हमारे बेटे की असामयिक मौत की सूचना समाचार चैनलों से मिली। बहरहाल, हमें वायु सेना के अधिकारियों या आगरा प्रशासन की ओर से बुधवार को इस खबर की आधिकारिक पुष्टि करने वाला कोई संदेश नहीं मिला।’’

सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी बेटी ने टीवी पर यह खबर देखने के बाद पृथ्वी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी बेटी ने बताया कि पृथ्वी का फोन बंद था। इसके बाद उसने पृथ्वी की पत्नी कामिनी सिंह को फोन किया, जिसने इस त्रासदीपूर्ण खबर की बात स्वीकार की।’’’

सुरेंद्र सिंह ने अपने बेटे को याद करते हुए कहा, ‘‘वह हमारा कुशल क्षेम लिया करता था। उसने 31 साल बाद अपनी तीन बहनों के साथ पिछले साल रक्षाबंधन मनाया था, लेकिन उसकी बड़ी बहन रक्षाबंधन पर नहीं आ पाई थी, क्योंकि वह मुंबई में रहती है।’’

पृथ्वी सिंह चौहान पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पृथ्वी से तीन-चार दिन पहले बात की थी। उसकी मां की नजर कमजोर हो गई है और पृथ्वी ने अपनी मां की सेना के अस्पताल में जांच के लिए समय लिया था।’’

विंग कमांडर चौहान के माता-पिता ने बताया कि उनके बेटे ने मध्य प्रदेश के रीवा स्थित सैनिक स्कूल में पढ़ाई की। वह 2000 में हैदराबाद में भारतीय वायु सेना में शामिल हुए और इस समय तमिलनाडु के कोयंबटूर में भारतीय वायु सेना स्टेशन पर तैनात थे।

पृथ्‍वी का वृंदावन निवासी कामिनी सिंह से 2007 में विवाह हुआ था। उनकी 12 वर्षीय बेटी आराध्‍या और नौ वर्षीय बेटा अविराज है।

आगरा से सांसद एवं केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल ने भी बुधवार देर रात दो बजे विंग कमांडर चौहान के घर पहुंचकर उनके परिवार को सांत्वना दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह