लाइव न्यूज़ :

किसान नेताओं का अमृतसर में जोरदार स्वागत

By भाषा | Updated: December 13, 2021 21:14 IST

Open in App

अमृतसर, 13 दिसंबर किसान संघ के नेताओं के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान सोमवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने आए और इस दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

किसान नेताओं के स्वर्ण मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंचने पर विभिन्न राजनीतिक संगठनों और एनजीओ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा की।

स्वर्ण मंदिर पहुंचने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को सम्मानित किया।संयुक्त किसान मोर्चा 40 किसान संगठनों का समूहिक मंच है जिसने किसान आंदोलन का नेतृत्व किया।

किसान नेताओं को एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

इससे पहले धामी ने स्वर्ण मंदिर के बाहर चौक पर बलबीर सिंह राजेवाल और राकेश टिकैत सहित किसान नेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर जिन अन्य किसान नेताओं को सम्मानित किया गया उनमें गुरनाम सिंह चढूनी, दर्शन पाल, यदुवीर सिंह, कुलवंत सिंह संधू, परगट सिंह, बूटा सिंह बुर्जगिल, रुलदु सिंह मनसा और हरमीत सिंह कादियां शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो