लाइव न्यूज़ :

वायरस से प्रभावित बच्चों के इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में जल्द खुलेगा एक वार्ड

By भाषा | Updated: August 15, 2021 17:34 IST

Open in App

चेन्नई, 15 अगस्त दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक जॉन थॉमस ने रविवार को कहा कि रेलवे ने कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए अवसंरचना को मजबूत किया है और अब यहां पेरंबूर में अपने अस्पताल में अलग बाल रोग (पीडियाट्रिक) वार्ड स्थापित कर रहा है।

उन्होंने यहां रेलवे स्टेडियम में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने के बाद इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के दौरान रेलवे अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या 80 से बढ़ाकर 280 कर दी गई।

थॉमस ने दक्षिण रेलवे के चिकित्सकों, नर्सों और पराचिकित्सा कर्मियों की कोरोना योद्धा के तौर पर प्रशंसा करते कहा कि अस्पताल के नये ब्लॉक में बच्चों के इलाज के लिए पीडियाट्रिक वार्ड विकसित किया जा रहा है।

चिकित्सीय ऑक्सीजन ले जाने के लिए संचालित ट्रेनों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दक्षिण क्षेत्र ने विभिन्न गंतव्यों से तमिलनाडु और केरल को जीवन रक्षक गैस की आपूर्ति के लिए 214 ट्रेनें चलाईं।

टीकाकरण के बारे में उन्होंने कहा कि दक्षिण रेलवे के अस्पतालों में टीके की 83,000 खुराकें दी गईं।

रेलवे के प्रदर्शन पर, उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप से पहले संचालित 92 प्रतिशत ट्रेनों को बहाल कर दिया गया और 2020-21 के दौरान इस क्षेत्र में सात खंडों में रेल लाइनों का दोहरीकरण पूरा कर लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, बाकी को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया