लाइव न्यूज़ :

पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग के बाद केजरीवाल, भाजपा में जुबानी जंग

By भाषा | Updated: July 17, 2021 23:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने का अनुरोध करने के बाद उनके और कुछ भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई।

भाजपा के एक प्रवक्ता ने ‘चिपको आंदोलन’ के प्रणेता बहुगुणा के लिए भारत रत्न की मांग करने को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा, जिसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक ने पलटवार करते हुए भाजपा पर बहुगुणा को लेकर ''अपमानजनक भाषा'' का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

इससे पहले दिन में केजरीवाल ने कहा कि देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, ऐसे में उन्होंने प्रधानमंत्री से बहुगुणा को 'भारत रत्न' देने की मांग की है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल ने कहा, '' दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गलती से 'भारत रत्न' को रेवड़ी का पैकेट समझ लिया है और जहां भी वह जाते हैं इसे वितरित करते हैं।''

पलटवार करते हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, '' भाजपा मुझे जो गाली देनी है दे सकती है, लेकिन सुंदरलाल बहुगुणा जी के संदर्भ में ऐसी ओछी बात करना सही नहीं है।''

इस बीच, भाजपा नेता प्रवेश सिंह ने केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि वह ''भारत रत्न'' को लेकर राजनीति नहीं करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र