लाइव न्यूज़ :

छठ पूजा के मुद्दे पर आप और भाजपा के बीच वाकयुद्ध

By भाषा | Updated: November 19, 2020 02:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवम्बर दिल्ली में आप और भाजपा के बीच बुधवार को छठ पूजा को लेकर वाकयुद्ध हुआ। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा पर रोक लगाने के लिए ‘‘नमकहराम’’ कहा।

तिवारी ने एक ट्वीट में केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि शहर में 24 घंटे शराब परोसने की अनुमति दी गई लेकिन कोविड-19 दिशानिर्देशों के साथ भी छठ की अनुमति नहीं दी गई।

सांसद एवं दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख तिवारी ने सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर रोक को लेकर मुख्यमंत्री को ‘‘नमकहराम’’ कहा, जिसके जवाब में आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा शासित गुजरात और हरियाणा में भी पूजा पर रोक लगायी गई है और उन्होंने इन राज्यों को लेकर चुप्पी पर तिवारी से सवाल किया।

तिवारी ने कहा, ‘‘केजरीवाल एक ऐसे ‘नमकहराम’ मुख्यमंत्री हैं। वह कोविड​​-19 सावधानियों का पालन करते हुए भी छठ की अनुमति नहीं देते हैं और इस पर केंद्र के दिशानिर्देश लेने का नाटक करते हैं। हमें बताएं कि चौबीस घंटे शराब परोसने में किन दिशानिर्देशों का पालन किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में छठ पूजा पर पूर्ण रोक अरविंद केजरीवाल सरकार का एक पूर्वांचल विरोधी कदम है। केजरीवाल को उत्तर प्रदेश सरकार से सीखना चाहिए, जिसने रोक नहीं लगायी, बल्कि लोगों से अनुरोध किया।’’

गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के उदाहरणों का हवाला देते हुए पाठक ने ट्वीट किया, ‘‘मनोज तिवारी, क्या योगी, खट्टर और विजय रूपाणी को भी ‘‘नमकहराम’’ कहा जाएगा? शर्म की बात है कि ऐसे शब्दों का इस्तेमाल एक सांसद द्वारा किया जा रहा है’’

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आप तब चुप रहते हैं जब पूर्वांचलियों को भाजपा शासित राज्यों में पीटा जाता है, लेकिन छठ पूजा पर आप ओछी राजनीति कर रहे हैं। गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में पूजा पर रोक लगायी गई है। दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर रोक लगायी है। आप उनसे अनुमति लीजिये। मैं अरविंद केजरीवाल से बात करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू