लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद एक वांछित लुटेरा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 29, 2021 13:10 IST

Open in App

गाजियाबाद (उप्र), 29 जुलाई स्थानीय पुलिस ने बुधवार देर रात हुई एक मुठभेड़ के बाद लूट के कई मामलों में वांछित एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में वह घायल भी हो गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज़ राजा ने बताया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर के निवासी नसरुद्दीन उर्फ नसरू को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका एक साथी राजू मौके से भाग निकला। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर की एक देशी पिस्तौल, एक मोटरसाइकिल और 16 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि लोनी सीमा पुलिस ने लोनी-मोहन नगर मार्ग अंडरपास के पास बुधवार देर रात करीब दो बजे हुई मुठभेड़ के बाद नसरुद्दीन को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक विशेष अभियान समूह ने दोनों मोटरसाइकिल सवार लोगों को रुकने का इशारा किया था, लेकिन उन्होंने उन पर गोलियां चलाद दीं। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में दोनों में से एक को गोली लग गई और उसे इलाज के लिए नजदीकी एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाते हुए राजू वहां से भाग निकला।

एसपी ने बताया कि नसरुद्दीन ने पूछताछ के दौरान हाल हीं में भोला नाम के एक चीनी व्यापारी के साथ लूटपाट करने की बात स्वीकार की है।

उन्होंने बताया कि उसने गाजियाबाद, सहारनपुर और दिल्ली में पहली भी कई जगह लूटपाट की। उसके खिलाफ कई पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए