लाइव न्यूज़ :

सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देने पर कर्नाटक कांग्रेस नेताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By भाषा | Updated: November 24, 2021 18:16 IST

Open in App

बेंगलूरू, 24 नवंबर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देने को लेकर कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं डी. के. शिवकुमार और सिद्धारमैया की बातचीत वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, जे. पी. नड्डा के नेतृत्व वाली पार्टी के डर से देश के पहले गृह मंत्री के प्रति सम्मान दिखा रही है।

एक मिनट 15 सेकेंड के इस वीडियो में कथित तौर पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत को दिखाया गया है, जो 31 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में यहां पार्टी कार्यालय में मंच पर बैठे हुए हैं। 31 अक्टूबर को पटेल की जयंती भी मनायी जाती है। यह बातचीत मेज पर रखे माइक और वहां लगे कैमरों में कैद हो गयी।

वीडियो में सिद्धारमैया को कार्यक्रम की शुरुआत में शिवकुमार को यह याद दिलाते हुए देखा जा सकता है कि इस दिन पटेल की जयंती भी है। इसके जवाब में शिवकुमार कहते हैं, ‘‘होती है सर, लेकिन यह इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है और उनका (पटेल का) जन्मदिन है। हम उनकी तस्वीरों को साथ नहीं रखते।’’

इसके बाद सिद्धारमैया को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘लेकिन होगा यह कि, भाजपा इसका फायदा उठाएगी।’’ इस पर शिवकुमार जवाब देते हैं, ‘‘हां...लेकिन हमने कभी (उनकी तस्वीरें एकसाथ) नहीं रखी।’’

इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवकुमार पार्टी के एक कार्यकर्ता से कह रहे हैं कि क्या पटेल की तस्वीर है और वह उसे तस्वीर लगाने का निर्देश देते हैं। इसके बाद वह सिद्धारमैया से कहते हैं कि वह पटेल की तस्वीर इंदिरा गांधी के बगल में लगा देंगे, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री कहते हैं, ‘‘यह ठीक होगा।’’

वीडियो साझा करते हुए भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उसके डर के कारण पटेल के प्रति सम्मान दिखाया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी. टी. रवि ने ट्वीट किया, ‘‘अगर किसी को इस बारे में संदेह है कि नेहरू खानदान सरदार पटेल से कितनी नफरत करता है तो यह वीडियो स्पष्ट कर देता है। कांग्रेस नेताओं सिद्धारमैया और शिवकुमार भाजपा के डर से इंदिरा गांधी की तस्वीर के साथ सरदार पटेल की तस्वीर लगाने के लिए राजी हो जाते हैं। यह शर्मनाक है कि गुलाम एक इतालवी से इतना डरते हैं।’’

भाजपा विधायक एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एम. पी. रेणुकाचार्य ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस ने भाजपा के डर से पटेल के प्रति सम्मान दिखाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल