लाइव न्यूज़ :

सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देने पर कर्नाटक कांग्रेस नेताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित

By भाषा | Updated: November 24, 2021 17:23 IST

Open in App

बेंगलूरू, 24 नवंबर कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं डी के शिवकुमार और सिद्दरमैया के इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देने की बातचीत वाला वीडियो प्रसारित होने पर भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जे पी नड्डा के नेतृत्व वाली पार्टी के डर से देश के पहले गृह मंत्री के प्रति सम्मान दिखा रही है।

एक मिनट 15 सेकंड के इस वीडियो में कथित तौर पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत को दिखाया गया है, जो 31 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में यहां पार्टी कार्यालय में मंच पर बैठे हुए हैं। 31 अक्टूबर को पटेल की जयंती भी मनायी जाती है। यह बातचीत मेज पर रखे माइक और वहां लगे कैमरों में कैद हो गयी।

वीडियो में सिद्दरमैया को कार्यक्रम की शुरुआत में शिवकुमार को यह याद दिलाते हुए देखा जा सकता है कि इस दिन पटेल की जयंती भी होती है। इसके जवाब में शिवकुमार कहते हैं, ‘‘होती है सर, लेकिन यह इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है और पटेल का जन्मदिन होता है। हम उनकी तस्वीरों को साथ नहीं रखते।’’

इसके बाद सिद्दरमैया को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘लेकिन जो भी हो, भाजपा इसका फायदा उठाएगी।’’ इस पर शिवकुमार जवाब देते हैं, ‘‘हां...लेकिन हम कभी उनकी तस्वीरें एक साथ नहीं रखते।’’

इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवकुमार पार्टी के एक कार्यकर्ता से कह रहे हैं कि क्या पटेल की तस्वीर है और वह उसे तस्वीर लगाने का निर्देश देते हैं। इसके बाद वह सिद्दरमैया को कहते हैं कि वह पटेल की तस्वीर इंदिरा गांधी के बगल में लगा देंगे, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री कहते हैं, ‘‘यह ठीक होगा।’’

वीडियो को साझा करते हुए भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उसके डर के कारण पटेल के प्रति सम्मान दिखाया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने ट्वीट किया, ‘‘अगर किसी को इस बारे में संदेह है कि नेहरू खानदान सरदार पटेल से कितनी नफरत करता है तो यह वीडियो स्पष्ट कर देता है। कांग्रेस नेताओं सिद्दरमैया और शिवकुमार भाजपा के डर से इंदिरा गांधी की तस्वीर के साथ सरदार पटेल की तस्वीर लगाने के लिए राजी हो जाते हैं। यह शर्मनाक है कि गुलाम एक इतालवी शख्स से इतना डरते हैं।’’

भाजपा विधाायक और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एमपी रेणुकाचार्य ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस ने भाजपा के डर से पटेल के प्रति सम्मान दिखाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया