लाइव न्यूज़ :

सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देने पर कर्नाटक कांग्रेस नेताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित

By भाषा | Updated: November 24, 2021 18:04 IST

Open in App

बेंगलूरू, 24 नवंबर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देने को लेकर कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं डी. के. शिवकुमार और सिद्धारमैया के की बातचीत वाला एक वीडियो सोशज मीडिया पर प्रसारित होने पर भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जे. पी. नड्डा के नेतृत्व वाली पार्टी के डर से देश के पहले गृह मंत्री के प्रति सम्मान दिखा रही है।

एक मिनट 15 सेकंड के इस वीडियो में कथित तौर पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत को दिखाया गया है, जो 31 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में यहां पार्टी कार्यालय में मंच पर बैठे हुए हैं। 31 अक्टूबर को पटेल की जयंती भी मनायी जाती है। यह बातचीत मेज पर रखे माइक और वहां लगे कैमरों में कैद हो गयी।

वीडियो में सिद्धारमैया को कार्यक्रम की शुरुआत में शिवकुमार को यह याद दिलाते हुए देखा जा सकता है कि इस दिन पटेल की जयंती भी है। इसके जवाब में शिवकुमार कहते हैं, ‘‘होती है सर, लेकिन यह इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है और (पटेल का) जन्मदिन है। हम उनकी तस्वीरों को साथ नहीं रखते।’’

इसके बाद सिद्धारमैया को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘लेकिन होगा यह कि, भाजपा इसका फायदा उठाएगी।’’ इस पर शिवकुमार जवाब देते हैं, ‘‘हां...लेकिन हमने कभी (उनकी तस्वीरें एकसाथ) नहीं रखी।’’

इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवकुमार पार्टी के एक कार्यकर्ता से कह रहे हैं कि क्या पटेल की तस्वीर है और वह उसे तस्वीर लगाने का निर्देश देते हैं। इसके बाद वह सिद्धारमैया से कहते हैं कि वह पटेल की तस्वीर इंदिरा गांधी के बगल में लगा देंगे, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री कहते हैं, ‘‘यह ठीक होगा।’’

वीडियो साझा करते हुए भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उसके डर के कारण पटेल के प्रति सम्मान दिखाया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी. टी. रवि ने ट्वीट किया, ‘‘अगर किसी को इस बारे में संदेह है कि नेहरू खानदान सरदार पटेल से कितनी नफरत करता है तो यह वीडियो स्पष्ट कर देता है। कांग्रेस नेताओं सिद्धारमैया और शिवकुमार भाजपा के डर से इंदिरा गांधी की तस्वीर के साथ सरदार पटेल की तस्वीर लगाने के लिए राजी हो जाते हैं। यह शर्मनाक है कि गुलाम एक इतालवी से इतना डरते हैं।’’

भाजपा विधायक एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एम. पी. रेणुकाचार्य ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस ने भाजपा के डर से पटेल के प्रति सम्मान दिखाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह