लाइव न्यूज़ :

अंबानी के आवास के पास विस्फोटकों के साथ खड़ा वाहन मिला, पत्र में इसे महज एक झलक बताया गया

By भाषा | Updated: February 26, 2021 19:43 IST

Open in App

मुंबई, 26 फरवरी उद्योगपति मुकेश अंबानी के यहां स्थित आवास के पास विस्फोटकों के साथ खड़ा किये गये वाहन से एक पत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि यह आने वाले समय में होने वाली चीजों की एक झलक भर है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, अंबानी के आवास एंटीलिया के पास बृहपतिवार शाम एक संदिग्ध वाहन खड़ा पाया गया था। उसमें जिलेटिन की छड़ें रखी हुई थीं। वाहन का नंबर प्लेट भी संभवत: फर्जी पाया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘कार से बरामद एक पत्र कथित तौर पर अंबानी, उनकी पत्नी और उनके परिवार को संबोधित है। ’’ यह पत्र हिंदी भाषा में है, लेकिन इसे रोमन लिपि में लिखा गया है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘यह एक झलक भर है, लेकिन अगली बार सामान (विस्फोटक) पूरी तरह से तैयार रहेगा।’’

यह पत्र चालक की सीट के ठीक आगे नीले रंग के थैले में रखा हुआ था, जबकि जिलेटिन की छड़ें एक पैकेट में रखी हुई थीं, जिसपर उसके निर्माता का नाम था। कार से ‘मुंबई इंडियन्स’ छपा हुआ एक थैला भी मिला।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह वाहन (स्कॉर्पियो) पिछले हफ्ते चोरी हो गया था और इसके मालिक ने इस बारे में एक शिकायत भी दर्ज कराई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?