अंबानी के आवास के पास विस्फोटकों के साथ खड़ा वाहन मिला, पत्र में इसे महज एक झलक बताया गया

By भाषा | Updated: February 26, 2021 19:43 IST2021-02-26T19:43:04+5:302021-02-26T19:43:04+5:30

A vehicle parked with explosives was found near Ambani's residence, the letter described it as just a glimpse | अंबानी के आवास के पास विस्फोटकों के साथ खड़ा वाहन मिला, पत्र में इसे महज एक झलक बताया गया

अंबानी के आवास के पास विस्फोटकों के साथ खड़ा वाहन मिला, पत्र में इसे महज एक झलक बताया गया

मुंबई, 26 फरवरी उद्योगपति मुकेश अंबानी के यहां स्थित आवास के पास विस्फोटकों के साथ खड़ा किये गये वाहन से एक पत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि यह आने वाले समय में होने वाली चीजों की एक झलक भर है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, अंबानी के आवास एंटीलिया के पास बृहपतिवार शाम एक संदिग्ध वाहन खड़ा पाया गया था। उसमें जिलेटिन की छड़ें रखी हुई थीं। वाहन का नंबर प्लेट भी संभवत: फर्जी पाया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘कार से बरामद एक पत्र कथित तौर पर अंबानी, उनकी पत्नी और उनके परिवार को संबोधित है। ’’ यह पत्र हिंदी भाषा में है, लेकिन इसे रोमन लिपि में लिखा गया है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘यह एक झलक भर है, लेकिन अगली बार सामान (विस्फोटक) पूरी तरह से तैयार रहेगा।’’

यह पत्र चालक की सीट के ठीक आगे नीले रंग के थैले में रखा हुआ था, जबकि जिलेटिन की छड़ें एक पैकेट में रखी हुई थीं, जिसपर उसके निर्माता का नाम था। कार से ‘मुंबई इंडियन्स’ छपा हुआ एक थैला भी मिला।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह वाहन (स्कॉर्पियो) पिछले हफ्ते चोरी हो गया था और इसके मालिक ने इस बारे में एक शिकायत भी दर्ज कराई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A vehicle parked with explosives was found near Ambani's residence, the letter described it as just a glimpse

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे