लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक के आवास पर तोड़फोड़, 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 3, 2021 23:13 IST

Open in App

एटा (उप्र), तीन मई टा जिले में दोबारा मतगणना कराने की मांग पूरी नहीं होने से नाराज कुछ लोगों द्वारा जलेसर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजीव दिवाकर के सासनी रोड स्थित आवास पर सोमवार को कथित तौर पर तोड़फोड़ और हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सिलसिले में महिला-पुरुष समेत 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जलेसर क्षेत्र के भाजपा विधायक संजीव दिवाकर के सासनी रोड स्थित आवास पर आज दोपहर ग्राम बारह समसपुर से दो ट्रैक्टरों में भरकर आए दर्जनों महिलाओं-पुरुषों ने कथित तौर पर हमला कर दिया जिसमें विधायक व उनके परिजन बाल बाल बचे।

नाराज भीड़ ने विधायक के आवास और कार्यालय में रखे सामान की जमकर तोड़फोड़ की तथा तोड़फोड़ करने से मना करने आए एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया।

विधायक दिवाकर ने फोन पर बताया, '' मैं और मेरे माता-पिता एवं पत्नी कोरोना संक्रमित हैं और सभी पृथकवास में हैं। ग्राम समसपुर के मजरा नगला बेल टीकरी निवासी ज्ञान सिंह जिसकी पत्नी रजनी देवी प्रधानी का चुनाव लड़ रही थी और वह चुनाव हार गई। वे लोग मुझसे दोबारा मतगणना करवाने के लिए दबाव बना रहे थे। जब मैंने उन्हें यह समझाया कि नतीजा कल घोषित हो चुका है तो आज फिर से गिनती नहीं हो सकती।''

विधायक ने कहा, '' मेरे मना करने पर वे लोग बौखला गये और आज दोपहर दो ट्रैक्टर में भरकर आये महिला व पुरुष मेरे घर में जबरन घुस आये और घर तथा कार्यालय में तोड़फोड़ की, उस समय में मैंने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया जिससे मैं और मेरा परिवार बाल-बाल बच गया।''

उन्होंने कहा, ''इस बीच मेरे पड़ोसी राजकिशोर ने उपद्रव कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इन लोगों की उपद्रव करने की सूचना मेरे द्वारा थाना पुलिस को दी गई और पुलिस के आने पर यह लोग भाग गए।''

इस सिलसिले में ज्ञान सिंह और उसके परिवार समेत 50 लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

जलेसर थाना के प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि घटना में 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। उसमें पहचान में आए लोगों सहित अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

थाना प्रभारी ने कहा, ''अभी मैं मतगणना में ड्यूटी कर रहा हूं, विधायक और उनका पूरा परिवार सुरक्षित है और उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर