लाइव न्यूज़ :

हिन्दू मुस्लिम भाईचारे की अनूठी मिसाल, हिंदुओं ने मजार तोड़ने से अधिकारियों को रोका

By भाषा | Updated: September 9, 2019 05:22 IST

Open in App

महोबा जिले के सालट गांव में हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल उस समय देखने को मिली, जब रविवार को वहां के हिंदुओं ने मजार में अपनी आस्था जताकर वन विभाग के अधिकारियों को उसे ध्वस्त करने से रोक दिया।

महोबा के जिला वन अधिकारी (डीएफओ) रामजी राय ने रविवार की शाम बताया कि भाजपा के चरखारी विधायक की शिकायत पर वे अपने अधीनस्थ दल के साथ कथित विवादित पीर बाबा की मजार को वन क्षेत्र की जमीन से हटाने गए थे, लेकिन वहां के हालात और आस्था देख कर सभी हैरान रह गए हैं।

उन्होंने बताया कि सालट गांव में सिर्फ पांच-छह परिवार मुस्लिम हैं और करीब डेढ़ सौ साल पुरानी पीर बाबा की मजार में मुस्लिमों से ज्यादा हिंदुओं की आस्था जुड़ी है। ऐसी स्थिति में उसे हटाना मुमकिन नहीं है।

डीएफओ ने बताया कि निरीक्षण में पाया गया कि गांव के सभी वर्ग के लोगों ने चंदा जुटाकर दो या तीन साल पहले वन विभाग की जमीन पर मजार की दीवार और गुम्बद का निर्माण करवाया है, जिसके तोड़ने का विरोध हिन्दू ज्यादा कर रहे हैं। बकौल डीएफओ, मजार हटाने से गांव में कायम सामाजिक सौहार्द्र के बिगड़ने का खतरा है और मुस्लिम कम, हिन्दू ज्यादा विरोध करेंगे। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?