लाइव न्यूज़ :

इक्कीस वर्षीय एक छात्रा को कथित रूप से उसके प्रेमी ने मार डाला, प्रेमी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 28, 2021 15:13 IST

Open in App

बिजनौर, 28 सितंबर उत्तर प्रदेश पुलिस ने बिजनौर में 21 वर्षीय एक छाञा की हत्या के मामले में दावा किया है कि उसके प्रेमी ने ही शादी का दबाव डालने पर उसे मार डाला । आरोपी प्रेमी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि बढ़ापुर थानाक्षेत्र के कोपा गांव में प्रियंका 26 सितंबर को घर के पीछे 20-25 कदम दूर खेत में मृत मिली थी, उसके पेट पर धारदार वस्तु का प्रहार किया गया था। प्रियंका की मां ने पुलिस को जानकारी दी थी कि 25 सितंबर की रात उसने जब उसे बिस्तर से गायब पाया तब काफी तलाश किया गया। अगले दिन खेत में प्रियंका शव मिला।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज सुबह नगीना की बूढ़ावाली चुंगी से नौबहार और उसके साथी रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो दोंनो ने अपना गुनाह कबूल किया । पुलिस ने हत्या मे प्रयुक्त प्लास्टर काटने वाला कटर,खून लगी टी शर्ट और घटना के समय प्रयोग हुई बाइक बरामद कर ली है।

अधीक्षक के मुताबिक नौबहार ने पूछताछ के दौरान पुलिस बताया कि वह कोपा गांव में प्रियंका के घर के समीप अपनी नानी के घर रहकर पिछले तीन साल से हड्डी के एक डाक्टर के क्लीनिक पर कंपाउडरी कर रहा था। इसी दौरान उसका प्रियंका से प्रेम हो गया।

पुलिस के अनुसार नौबहार ने बताया कि अब प्रियंका मुकदमे मे फंसाने की धमकी देकर शादी का दबाव बना रही थी लेकिन अलग अलग जातियों से होने के कारण वह उससे शादी करना नही चाहता था। नौबहार ने अपने मिञ रोहित के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। नौबहार और रोहित 25 सितंबर को प्लास्टर काटने वाला कटर कूपा गांव आ गये। नौबहार ने रात में प्रियंका को घर के पीछे बुला लिया। यहां प्रियंका के दुपटटे से मुंह दबाकर उसके पेट मे कटर मारकर हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह