लाइव न्यूज़ :

दहेज की मांग लगातार बढ़ने से परेशान युवती ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: January 9, 2021 11:48 IST

Open in App

मथुरा, नौ जनवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक युवती ने अपने होने वाले ससुरालवालों की कथित तौर पर आए दिन बढ़ती दहेज की मांगों और उससे घर वालों को परेशान देख आत्महत्या कर ली है।

युवती ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उसने समाज से दहेज की कुप्रथा को समाप्त करने की अपील की है।

रिफाइनरी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक त्रिपाठी ने बताया, ‘यह मामला थाना हाईवे क्षेत्र के नवादा गांव का है। जहां के निवासी मूलचंद्र ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री अनीता की शादी सिहाना गांव निवासी हेमंत के साथ तय की थी। हेमंत उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। उन्होंने यह संबंध 12 लाख रुपए में तय किया था, लेकिन यह मांग 12 से 18 लाख रुपए पर पहुंच गई।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ लड़की वालों ने इतना दहेज देने में असमर्थता जताते हुए संबंध करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग तय बातचीत कर शादी करने को राजी हो गए और गतवर्ष 16 सितम्बर को दोनों के बीच एक रस्म भी कर दी गई।’’

उन्होंने बताया कि विवाह इस वर्ष गर्मियों में होना था लेकिन लड़के वाले फिर से दहेज की रकम बढ़ाने की मांग करने लगे।

उन्होंने बताया कि लड़के वालों की बार-बार बढ़ती हुई मांग से लड़की वाले परेशान हो उठे और यह बात जब अनीता को पता चली तो उसने 25-26 दिसम्बर की रात को तेजाब पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस को युवती के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

उन्होंने बताया कि युवती के पिता मूलचन्द ने लड़के हेमंत और उसके माता पिता के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे