देश में कोविड-19 की अब तक कुल 115.73 करोड़ खुराक दी गई : स्वास्थ्य मंत्रालय
By भाषा | Updated: November 19, 2021 22:06 IST2021-11-19T22:06:37+5:302021-11-19T22:06:37+5:30

देश में कोविड-19 की अब तक कुल 115.73 करोड़ खुराक दी गई : स्वास्थ्य मंत्रालय
नयी दिल्ली, 19 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 टीके की शुक्रवार तक 115.73 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।
मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार शाम सात बजे तक 46 लाख से अधिक खुराक दी गई है।
मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक आज की अंतिम रिपोर्ट का संकलन किये जाने के बाद टीकाकरण अभियान के तहत दी गई कुल खुराक की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान, प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने के साथ 16 जनवरी को शुरू हुआ था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।